आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुस्कान

                
                                                         
                            किसी को जीने के लिए अरमान चाहिए,
                                                                 
                            
किसी को दुनिया में केवल सम्मान चाहिए।
किसी की ज़िंदगी में हैं चाहतें बड़ी,
किसी को अपने होने का गुमान चाहिए।

किसी को चाहिए खुशियों की सौगात,
किसी पर पैसों की हो बरसात।
किसी को अपनी मंज़िल की तलाश है,
किसी को दौलत का साथ चाहिए।

किसी को हैं ज़िंदगी से शिकवे बहुत,
किसी को अपनी अलग पहचान चाहिए।
कोई सपनों के पीछे भागता रहा,
किसी को बस एक उड़ान चाहिए।

पर यदि सच्ची खुशी की पहचान चाहिए,
तो चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान चाहिए।

मुस्कान ही वह दौलत है,
जो बाँटने से और बढ़ जाती है।
यह दुखों में भी उम्मीद जगाती है,
और जीवन को जीने का नया एहसास दिलाती है।

न धन, न शोहरत, न ऊँचा मकान चाहिए,
हर दिल को बस सच्ची मुस्कान चाहिए।
यही सबसे अनमोल उपहार है,
यही जीवन का सबसे सुंदर श्रृंगार है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर