जब कभी बारिश हो ,
तो तुम भीगना मत।
कहीं ऐसा न हो कि
हर बूंद मेरी याद बनकर
तुम्हारी पलकों पर ठहर जाए।
तुम्हें तो बारिश अच्छी लगती थी,
और मुझे तुम्हें भीगते हुए देखना।
आज वही बारिश
मेरे हिस्से में तन्हाई बनकर बरसती है,
और तुम्हारे हिस्से में
बस दुआ बनकर पहुँचती है।
भीगना मत...
क्योंकि भीगे हुए मौसम
पुराने वादों की खुशबू जगा देते हैं।
फिर कोई भूला हुआ नाम
धीरे से दिल की चौखट पर दस्तक देता है।
अगर कभी बहुत तेज़ बारिश भी हो,
तो किसी छत के नीचे ठहर जाना।
जैसे कभी मेरी मोहब्बत के साये में
तुम ठहर जाया करती थीं।
मैं नहीं चाहता
कि तुम्हारी आँखों में फिर वही नमी उतर आए,
जिसे दुनिया बारिश समझे
और मैं अपनी अधूरी कहानी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X