आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रूह का बुलावा

                
                                                         
                            रूह का बुलावा
                                                                 
                            

वो इश्क़ ही क्या जिसमें फना होने का डर हो,
मोहब्बत वही जो मौत से भी बेअसर हो।
पकड़ कर हाथ तेरा,
हमने हर मुश्किल को हंस के बिताया है...
सच ही तो है...
जिसने मोहब्बत को गले लगाया है, उसने मौत को भी गले लगाया है।
ये जिस्म तो मिट्टी है,
एक दिन मिट्टी में मिल जाएगा...
पर यादों का कारवां यादों में ही खिल जाएगा।
तू चला गया मंज़िल की ओर...
छोड़ कर ये वीरान गली...
मगर तेरी खुशबू आज भी मेरे पास है चली।
वो जो एहसास था तेरी मौजूदगी का...
वो रूह में समाया है..
चला गया वो दूर,
आख़िर में उसकी रूह ने भी हमें गले लगाया है।

नसीब में नहीं थी इस ज़मीन की मुलाकातें,
अधूरी रह गईं वो लम्बी, हसीन रातें..
मगर उस पार एक जहाँ है....
जहाँ सिर्फ नूर रहता है...
जहाँ आशिक़ों का खुदा, बंदों के ही हुज़ूर रहता है।
अब आंसूओं को पोंछ ले..
क्योंकि वक्त-ए-मिलन आया है...
ना मिल सके हम यहाँ...
चल तुझे और मुझे ईश्वर ने बुलाया है....!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर