राहों में जब घोर अँधेरा, चारों ओर घिर आएगा
कोई और नहीं तब जग में, अपना दीप जलाएगा
खुद ही बाती, खुद ही तेल, खुद ही लौ को धरना होगा
इस दुनिया से लड़ने को, संघर्ष का दीपक बनना होगा
कदम-कदम पर ठोकर होगी, काँटों का भी डेरा होगा
पर हर काली रात के पीछे, एक सुनहरा सवेरा होगा
तूफ़ानों से आँख मिलाकर, आगे कदम बढ़ाना होगा
हार कभी ना मानें जो, वह जज़्बा दिखलाना होगा
पत्थर को भी चीर के जैसे, नन्हा पौधा उग आता है
मेहनत की भट्टी में तपकर, सोना कुंदन बन जाता है
वैसे ही अपनी किस्मत को, खुद ही तुम्हें गढ़ना होगा
मंज़िल पाने की ख़ातिर, संघर्ष का दीपक बनना होगा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X