श्रंगार है
संस्कार है
रीति है
रिवाज़ है
नारी तेरा घूँघट
संस्कृति का निर्वाह है
परिधान है
पहचान है
मान है
सम्मान है
सुहागन तेरा घूँघट
तेरा स्वाभिमान है
अतिसार है
सदाचार है
आचरण है
आवरण है
स्त्री तेरा घूँघट
अनाचार का प्रतिकार है।
-मं शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X