मै साधक हु,
स्वतः स्फुर्त भावों का,
मझदार मे, चलती नावों का,
उदर, बुभुक्षा देव है, मेरे,
दिवा रात्रि करते, है फेरे,
संवेदन के आवर्त, जो आया,
वही लेखन की देह और काया,
अवचेतन के खास, क्षणों मे,
साहित्य सुधा, अंतः छलकाया।
जग से पाया, जो स्वर, सुर
उसी ध्वनि का नादक हु,
मै, साधक हूँ,
हृदय के गहरे, घावों का,
धूप मे जलती, छाँवों का।
-मृदुल मनीष
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X