तुम मेरे पथ के आगे
प्यार अनोखा लाये थे,
नीड़ बना फिर टूट गया
फिर बनना वह शुरु हुया।
क्या मंतव्य यहीं, गंतव्य यहीं
चेतन जग का विश्राम यहीं?
लघुता में प्रभुता छायी
जड़ता में चेतनता आयी।
तुम किस पथ के आगे
शान्त प्रखर विराम लिये,
फूल तुमको चुनना था तो
क्यों काँटों की राह रखे?
इतना छोटा दर्शन तेरा
इतनी विशाल ईहा मेरी,
तुम मेरे जीवन के आगे
संघर्ष अनोखा लाये थे।
- महेश रौतेला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X