आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम भी तो कुछ बोलो ना

                
                                                         
                            तुम भी तो कुछ बोलो ना
                                                                 
                            

क्या खोया क्या पाया जग में,अपनी जेब टटोलो ना।
लेकर के क्या जाओगे तुम,अपना भी मुंह खोलो ना।

छुपा रखी जो बात मुझसे,गिरह की गांठ खोलो ना।
इतनी बात कहां से लाऊं, तुम भी तो कुछ बोलो ना।

बल -बुद्धि व धन -धान्य ले, मैं अहम् विष पीता रहा।
काल गति के पहिए चढ़कर, सुखद जीवन जीता रहा।

नहीं आता सदा ज्वार सागर में,तुम भी तो कुछ तोलो ना।
इतनी बात कहां से लाऊं, तुम भी तो कुछ बोलो ना।

गुरु के संग रुह हुई जब, रब के दर्शन पाया था।
ब्रह्म ज्ञान लिया अर्जुन ने जब,देख विराट रूप भरमाया था।

एक को जानो,एक को मानों, इधर-उधर मत डोलो ना।
इतनी बात कहां से लाऊं, तुम भी तो कुछ बोलो ना।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर