आया है महापर्व,
आया है गुरु पर्व,
गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही ,
लंगरों में सब्जी, पूरी, खीर बंट रही,
छाया है उल्लास-हर्ष,
आया है गुरु पर्व l
गुरुद्वारों में गुरुबानी के कीर्तन चल रहे,
प्रभातफेरियां, नगर कीर्तन निकल रहे,
अमीर-गरीब सब साथ बैठ पंगत में,
छक रहे भर पेट लंगर में,
गुरपूरब का जो है पर्व,
आया है गुरु पर्व l
गुरु पर्व गुरुओं की सीख है,
आस्था, बंधुत्व, सद्भाव का प्रतीक है,
धन्य हैं गुरुनानक और उनके अनुयायी,
जिन्होंनें संसार को सही राह दिखायी,
आया है प्रकाश पर्व,
आया है गुरु पर्व l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X