आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इश्क का वादा

                
                                                         
                            तेरी आँखों के सागर में उतरने का इरादा है,
                                                                 
                            
तुझी से इश्क़ करने का मुकम्मल आज वादा है।
गुलाबी धूप जैसी खिल उठी जब चाँदनी तेरी,
मेरे वीरान दिल को मिल गई ताबीर फिर मेरी,
सँवरती ज़ुल्फ़ की छाँव में जीने का इरादा है,
तुझी से इश्क़ करने का मुकम्मल आज वादा है।
खनकती चूड़ियों की धुन पिरोती हर तराने में,
कहाँ ऐसा हसीं मंज़र मिलेगा इस ज़माने में,
तेरी पायल की छम-छम में बहकने का इरादा है,
तुझी से इश्क़ करने का मुकम्मल आज वादा है।
हया से लाल गालों पर जो बिखरी इक हँसी तेरी,
चुरा कर होश ले जाती अदा वो सादगी तेरी,
इन्हीं मदहोश साँसों में सिमटने का इरादा है,
तुझी से इश्क़ करने का मुकम्मल आज वादा है।
न कोई आरज़ू बाक़ी, न कोई ख़्वाब दूजा है,
तुझे तकते हुए जीना मुहब्बत की ही पूजा है,
उम्र भर साथ तेरे ही ठहरने का इरादा है,
तुझी से इश्क़ करने का लवकुश का आज वादा है।
- लवकुश अवस्थी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर