उजाले उनको मुबारक,
जिन्हें आसानी से मिला है।
हमें तो कमबख्त दिन में भी,
उजाला नहीं दिखाई देता,
कंटीली झाड़ियों ने घेर रखा है।
कुछ प्रारब्ध के कर्मों का भोग,
कुछ जीवन की महत्वाकांक्षाएं,
कुछ माया मोह का बन्धन,
हमें इस कदर जकड़े हुए है,
हम चाह कर भी इनसे,
बहुत दूर नहीं जा पा रहे हैं।
-कुलदीप शुक्ला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X