उलझनों की दुनिया से निकलने पर,
नयी राहों की खोज पे निकलने पर,
कई सारे बंधनों को छोड़कर ,
व्यक्ति पहुंचता है एक नए शहर के छोर पर I
अपने शहर की गलियों को भुला कर,
नए शहर की गलियों में भटककर ,
नयी राहें बनाता है ।
अंजान लोगों से कुछ बाते सीखकर ,
अपनी एक दुनिया बनाता है ।
कुछ अच्छे लोग भी मिलते है,
जो अनजान शहर में राह दिखाते हैं ।
लेकिन सबकी बातों में ना आना ,
ऐ मुसाफ़िर कुछ राहों से भटकाते है।
नई मंजिल की शुरूआत में कठिनाइयाँ तो आती है ,
लेकिन उनसे घबराकर तुम रुक न जाना राहो में,
अभी तक का सफर तुमने तय किया था पहचान के रास्तो पे,
लेकिन अब तुम चलने जा रहे अंजान शहर के राहों पे ।
जब अपने शहर के रास्ते याद हो गये तब शहर छोड़ने की बारी आयी,
अब नई दिशा , नई खोज और नई मंज़िल पाने की बारी आयी ।
तुम थक न जाना इन राहों पे ,
तुम धैर्य रखना मंजिल को पाने में,
भटक न जाना नए शहर की राहों पे,
क्योंकि थोड़ा तो वक्त लगता है सफलता को गले लगाने में ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X