लिख लेता हूँ
मैं लिख लेता हूँ…
जब दर्द बयाँ नहीं होता, लिख लेता हूँ…
जब कारवाँ हासिल नहीं होता, लिख लेता हूँ…
जब ज़िक्र तेरा आता है, लिख लेता हूँ,
जब ख़याल छुपाया नहीं जाता, लिख लेता हूँ…
जब दिल की अधूरी ख़्वाहिशें बयाँ नहीं होतीं, लिख लेता हूँ,
जब प्यार जताया नहीं जाता, लिख लेता हूँ…
जब आँखों में ठहरे आँसू बहाए नहीं जाते, लिख लेता हूँ,
जब अपने ही दर्द समझ नहीं पाते, लिख लेता हूँ…
क्योंकि मेरी ख़ामोशी की भी एक ज़ुबान है,
और उस ज़ुबान को मैं अपनी कलम से लिखता हूँ…
— कोमल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X