नौ दिन नौ रात मिला के नवरात्र
शक्ति की उपासना का महापर्व
आज मां सिद्धिदात्री का दिवस है
यानी कि वर और सिद्धि देने वाली मां
धन,वैभव, यश, कीर्ति ये तो सभी लोग चाहेंगे
ऊर्जा, अरोग्य,शक्ति और भी इच्छित वर पाएंगे
करके पूजन विवध भांति कर जगदंबा की भक्ति
साथ में मांगना सभी लोग अपने लिए सहनशक्ति
सहनशक्ति ऐसी की कुछ बाते सुनके मौन रह जाए
सहनशक्ति ऐसी कि बोलने में थोड़ा सयम आ जाए
सहनशक्ति ऐसी कि कुछ परिवार बिखरने से बचे रहें
सहनशक्ति ऐसी कि अपनों से अपने न कभी दूर रहें
खुशी में हसीं नही बिन उनके, हमारे दुख में दुखी कोई होगा नही
सहनशक्ति और सम्मति का वर पाओ ताकि एकाकी हो जीवन कभी नहीं
क्योंकि जहां समत्ति वहां संपति नाना और जहां कुम्मती
वहां विपत्ति निदाना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X