आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वैसे मैंने भी तुमको न पाया सनम।

                
                                                         
                            शीत बढ़ने लगी है तुम्हारी कसम,
                                                                 
                            
याद तेरी-रे सजना बहुत आयेगी।

इस नये साल पर मेरी आँखें हैं नम,
तेरा तोहफा भी मुझको है भाता नहीं।
इस हृदय में तड़प है बड़े जोर की,
कैसा तड़पा कहाँ अब है जाता नहीं।

सोचती हूँ कहाँ ये चली जिन्दगी,
रोती आँखियाँ कहाँ पे ठहर जायेंगी।

तुम तो मेरी लकीरों में ऐसे बसे,
जैसे राधा ने कान्हा बनाया सनम।
ना कि राधा ने पाया है कान्हा सुनो,
वैसे मैंने भी तुमको न पाया सनम।

जिस तरह गीत कान्हा के गढ़ते रहे,
आने वाली ये पीढ़ी मेरे गायेगी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
19 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर