कोई बला न करे ख़ुशियों से जुदा उसको
मेरी दुआ है सलामत रखे ख़ुदा उसको
जरा सी बात पे वो तंज कस रहा झूठे,
मुझे पता है कि रुतबा मेरा खला उसको
सनम कसम खा तू देगा नहीं कभी धोखा
इसी के साथ जो वादा किया निभा उसको
तेरे ही नक्शे कदम पर खुदा चलें कैसे
मेरे जो थे बिछड़ गए मेलें में मिला उसको
-सूरज तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X