कौंध रही हैं चंचल चपला ,प्रियतम है खतरा।
घर आजा ओ साजन प्यारे, छाए हैं बदरा।।
आसमान में काले बादल,प्यारे है लगते।
रिमझिम सावन भीग रहे है, विलग न मन रमते ।।
संगी साथी कजरी खेलें, सिर डालें गजरा।
घर आजा ओ साजन प्यारे,छाए है बदरा ।।
गंगा -जमुना सा संगम हो, मेरा है सपना।
भरा जलाशय मेंढक गाते, टर्र- टर्र सजना।।
इस सावन हो मिलन हमारा, रंग खिले गहरा।
घर आजा ओ साजन प्यारे, छाए है बदरा ।।
जीवन में अनहोनी कब हो, खबर नहीं मुझको।
इसीलिए आवाज लगाते, साजन हम तुझको।।
अपनी पीड़ा तुमसे कहती, फैलाऊँ अचरा।
घर आजा ओ साजन प्यारे, छाए हैं बदरा।।
-सूरज तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X