तुमने देखे नहीं खराब लड़के,
तभी तो किए बरबाद लड़के,
ज़माने भर की बातें करके,
जताते नहीं जज़बात लड़के,
घर पे राशन ले जाना है,
अब क्या बताएं हालात लड़के,
सबका कहना कर रहे हैं,
जो थे कभी शैतान लड़के,
रस्सियों पर रोक लगा दो,
हैं बहुत परेशान लड़के!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X