आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पर इसी प्यार की सच्चाई को कोई जान ना पता है

                
                                                         
                            यह प्यार की सच्चाई दुनिया में कोई जान ना पता है
                                                                 
                            
के धीरे-धीरे शहजादा ही फंदा बुनता जाता है।

यह पढ़ते ही मैं पलट गई
तब उस दुनिया में जाने से

जहां रात सुहानी होती है
जहां एक दीवानी होती है

जहां प्यार सांस में घुलता है
जहां एक शहजादा मिलता है

जो रहता दिल के इतने पास
के लगती उससे लाखों आस

पर धीरे-धीरे दुनिया वो
एक जेल सी बनती जाती है

जहां एक दीवानी होती है
पर दुनिया देख ना पाती है

फिर धीरे-धीरे सच्चाई
पन्नों में खुलती जाती है

जब दीवानी अपने तन पर
लाखों जख्मों को पाती है

फिर दीवानी दो पल में ही
एक बीवी बनना चाहती है

पर नजर उठाकर देखे जब
खुद को वो अकेला पाती है

कहां चला गया वो शहजादा
वो कब तक वापस आएगा

आकर मेरे माथे पर
चुटकी भर सिंदूर लगाएगा

पर धीरे-धीरे दीवानी
सच्चाई समझती जाती है

जब शहज़ादे को वो एक दिन
किसी और का हो के पाती है

वो रोती है चिल्लाती है
गुस्सा उस पर दिखलाती है

पर तब भी वो शहज़ादे को
दूजी बाहों में पाती है

फिर धीरे-धीरे दीवानी
अंधेरे में खो जाती है

वो लाखों कोशिश करती है
पर वापस लौट न पाती है

फिर एक दिन दीवानी
उस उलझी गुत्थी को सुलझाती है

जिससे वो राहत का एक अच्छा
मंत्र ढूंढ के लाती है

एक फंदा ही कर सकता है
उसकी सब मुश्किल को आसान

जो ले जाएगा उसे वहां
जहां रहता नहीं है कोई शैतान

यह सब कुछ करके वो तो बस
एक अमर नींद सो जाती है

कुछ दिन चर्चा में रहती है
फिर पन्नों में खो जाती है

पर इसी प्यार की सच्चाई को कोई जान ना पता है
के धीरे-धीरे शहजादा ही फंदा बुनता जाता है।।
- काशिफा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर