आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तक़दीर और धड़कन की ज़िद

                
                                                         
                            ग़ज़ल
                                                                 
                            

तक़दीर और धड़कन की ज़िद

हथेली पर भले मेरे जुदाई का ग़ुबार है,
मगर इस दिल की धड़कन पर उसी का इख़्तियार है।

नसीबों के सफ़्हों पे नाम उसका मिल नहीं पाता,
मगर इन बंद आँखों में वही तो बार-बार है।

लकीरों की ये मजबूरी कि हम मिल ही नहीं सकते,
मगर धड़कन की ज़िद देखो कि उसे अब भी पुकार है।

वो आगे बढ़ गया छोड़ कर यादों के साए में,
मगर इस मोड़ पर दिल को उसी का इंतज़ार है।

ख़यालों की ये जागीर तो कोई छीन क्या पाए,
लकीरें हाथ की कहती हैं वो मेरा नहीं होता।

उसकी बेरुख़ी भी लगती है मखमली, कपिल,
वो मेरा हो या ना हो, मगर वो जाँ-निसार है।
-कपिल देव जुल्का
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर