आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक मुकम्मल दौर की मानिंद खड़ा है।

                
                                                         
                            झूठ की ऊँची हवेली में दीये जलते रहे,
                                                                 
                            
और सच बाहर गली में सर्द रातों में खड़ा,
काँपता ही रह गया...

लोग गुज़रे, देखकर कतरा गए,
बोले— “बेचारा अकेला है बहुत,
वक़्त के इस दौर में सच का कोई साथी नहीं।”

पर सुनो...! तुमने कभी देखा है उसको ग़ौर से?
सच कभी तन्हा नहीं होता।

जब कभी तुम सच के काँधे पर ज़रा-सा हाथ रखकर,
उसके पीछे चल पड़ो, तो अचानक...
एक बूढ़ा आसमाँ झुककर तुम्हारे सर पे साया तान देता है!
एक ठंडी धूप पाँवों के छालों को सहलाने उतरती है,
और सदियों पुरानी एक हवा आकर,
तुम्हारे कान में चुपके से कहती है—
“डरो मत... मैं तुम्हारे साथ हूँ।”

झूठ के लश्कर में तो बस सिर गिने जाते हैं अक्सर,
पर जहाँ पर सच खड़ा हो,
वहाँ पीछे कायनात आँखों को मूँदे...
एक गहरी साँस लेकर बोलती है— “मैं यहीं हूँ!”

तो जिसे तुम सोचते हो कि वो तन्हा खड़ा है,
दरअसल... वो पूरी दुनिया को अपने भीतर समेटे,
एक मुकम्मल दौर की मानिंद खड़ा है।

ऐ ‘कपिल’, गर तुम भी सच के साथ हो,
तो तुम अकेले हो ही नहीं सकते...!


 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर