ख़ाली हाथों से ही इब्तिदा हुई थी,
ज़मीं पर जब तेरी रसाई हुई थी।
मगर साँस लेते ही बदली फ़ितरत,
हर इक शय से तेरी लड़ाई हुई थी।
खिलौनों से शुरू हुआ था ये झगड़ा,
फिर ज़मीं-ज़र की ये जंग गहरी हुई थी।
तेरा-मेरा करने में ही उम्र गुज़री,
सुकूँ की हर घड़ी बे-असर ही रही थी।
अजीब ज़िद थी हर चीज़ को पाने की,
लकीरें हाथों की ख़ूँ से सनी थीं।
मगर वक़्त ने जब पलटी अपनी काया,
मौत की ख़ामोश शहनाई बजी थी।
मकान, ओहदे, ये दौलत के अंबार,
यहीं रह गए, सब रिहाई हुई थी।
कफ़न में जेब तो होती नहीं कोई,
वही ख़ाली हाथ, वही सादगी थी।
सिकंदर भी रोया था जाते हुए यूँ,
कि दुनिया जीतने की वजह क्या रही थी?
ये सच जानकर अब तू संभल जा 'कपिल',
यहाँ किसकी दुनिया में शाही रही थी?
-कपिल देव जुल्का
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X