ज़िंदगी की इस तेज़ रफ़्तार के नाम,
और उन रिश्तों के नाम जो अजनबी हो चले हैं...
हम ने तरक़्क़ी के नशे में ये क्या कर डाला है?
हर एक घर को अब इक क़ैद-ख़ाना बना डाला है!
दीवारें ऊँची हुईं, छत भी सँवरने लगी,
मगर दिलों की ज़मीं अब तो उजड़ने लगी।
अना की धूल जमी है हमारे चेहरों पर,
सवाल उठने लगे हैं अब अपने पहरों पर।
वो एक छत के तले रहते हैं, मगर तन्हा,
हर एक साँस यहाँ बन गई है इक सहरा।
न कोई ज़ुल्म हुआ है, न कोई जंग हुई,
फ़क़त मिज़ाज की शिद्दत से बात तंग हुई।
चलो कि आज ये रस्म-ए-ग़ुरूर तोड़ ही दें,
जो दिल से दिल को मिलाती है, राह मोड़ ही दें।
रिश्तों में कभी दूरियाँ इतनी भी न बनाएं,
कि दरवाज़ा खुला हो, फिर भी खटखटाना पड़े!
जो अपने ही आँगन में मेहमाँ से बन के रहें,
तो फिर इस घर की हक़ीक़त को क्या बताना पड़े?
ये कैसी दौड़ है जिसमें सुकूँ खो बैठा,
इंसान ख़ुद ही ख़ुद से बेज़ार हो बैठा।
नफ़रत की आग नहीं, अब ये सर्द-मेहरी है,
जो ज़ख़्म देती नहीं, पर चुभन में गहरी है।
उठो कि वक़्त की रफ़्तार को बदल डालें,
ये अजनबी से बने यार को बदल डालें।
मोहब्बतों का ये इंक़लाब लाना होगा,
हर एक दिल को फिर से पास लाना होगा।
यही दुआ है 'कपिल', लौट आएं जब हम-तुम,
किसी की आँख में अपना ही घर नज़र आए।
न कोई दस्तक हो, न कोई इजाज़त हो,
बस एक आहट पे हर एक दर उतर आए!
-कपिल देव जुल्का
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X