तुमसे बताना भी है, पर छुपाना भी है,
इस दिल के हर राज़ को लबों तक लाना भी है।
तेरे क़रीब आकर ठहर जाने की ख़्वाहिश तो है,
मगर तेरी नज़रों से ख़ुद को बचाना भी है।
ये कैसा अजीब-सा मौसम मेरे अंदर उतर आया है,
ख़ामोशियों ने लफ़्ज़ों का दामन थाम लिया है।
तेरे नाम की हर धड़कन को सीने में सँजो रखा है,
पर ज़माने की नज़रों से इसे महफ़ूज़ रखना भी है।
मेरी आँखों की नमी में तेरी तस्वीर बसी है,
हर एक साँस में तेरी ही ख़ुशबू रची है।
कह दूँ जो सारा हाल-ए-दिल तो सुकून मिल जाए,
मगर तुझे खो देने के डर से घबराना भी है।
मख़मली रातों के साये में तेरा ही ख़याल रहता है,
मेरी बेबाक हँसी के पीछे एक मलाल रहता है।
तुझे अपना बनाने की ज़िद तो बहुत है इस दिल में,
पर तेरी ख़ुशी की ख़ातिर ख़ुद को मिटाना भी है।
दिल के इस वीराने में बस तेरा ही इंतज़ार है,
ये इश्क़ भी क्या अजीब-सा, मीठा-सा आज़ार है।
तुझसे हर एक बात कह देने को बेताब है ‘कपिल’,
और फिर तेरी ख़ामोशी में कहीं खो जाना भी है।
-कपिल देव जुल्का
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X