पैसे के पीछे मत भागिए साहब,
कितने भी हों, कम ही लगते हैं।
चार लोग कमाइए साहब,
अंत में कम से कम इतने तो लगते हैं।
शोहरत चाहे कितनी भी हो,
एक दिन सब पीछे छूट जाते हैं।
याद वही लोग किए जाते हैं,
जो दिलों में घर बना जाते हैं।
पैसा कमाइए, खूब कमाइए,
मगर इंसान भी कमाइए साहब।
ज़िंदगी बहुत छोटी है यहाँ,
रिश्ते जरूर निभाइए साहब।
— कमल किशोर झा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X