नन्ही -सी बूंद ने सागर से पूछा ,
क्या विशाल होना ही पहचान है ?
सागर ने हंसकर उत्तर दिया ,
हर अस्तित्व की अपनी उड़ान है।
मैं खेतों की प्यास बुझाती हूं,
सूखी मिट्टी में जीवन जगाती हूं,
कभी पत्तों पर मोती बनकर,
प्रकृति का श्रृंगार सजाती हूं।
न मैं पर्वत,न कोई दरिया,
न मेरे पास कोई बड़ा किनारा,
फिर भी मेरे छोटे -से होने पर ,
मैंने कई जीवन का भाग्य संवारा ।
किसने कहा कि छोटा होना,
किसी कमी का प्रमाण होता है?
एक नन्हे बीज के सीने में भी,
विशाल वन का अरमान होता है।
नदी अपनी दिशा स्वयं चुनती है ,
हवा किसी सीमा में नहीं बंधती ,
प्रकृति का हर छोटा हिस्सा ,
अपनी अलग कहानी कहती है।
इसलिए किसी को कम मत आंकना,
उसके आकार से मूल्य मत आंकना,
कभी छोटी -सी पहल भी दुनिया में,
बदलाव का इतिहास लिख सकती है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X