आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भारत माता की जय!

                
                                                         
                            ऐ मेरी सरज़मीं!
                                                                 
                            
तुझपे है हमको यक़ीं
हम तेरी मिट्टी से हैं
तू है हमारी ज़मीं।
तुझको जो गौरवान्वित करे
हर उस कर्म पर चलें
भारत मां! तेरी प्रेरणा से
अपना जीवन भरें।
तेरी पावन धूल में
जीवन का सम्मान है
तेरी नदियों की धारा में
संस्कृति की शान है।
हिमगिरि से सागर तक
तेरा अनुपम विस्तार
तेरी रक्षा का संकल्प लेकर
बढ़ते रहे हर बार।
सत्य, त्याग और साहस का दीप
हम सदा जलाएं
तेरे गौरव के गीत
हम मिलकर सदा ही गाएं।

गुलामी की बेड़ियां तोड़ी
जिन क्रांतिवीरों ने
दे दी अपनी जान
अंग्रेजों से आजादी के लिए
कर दिया सब कुछ कुर्बान
उनको शत-शत नमन
ऐ मेरी सरज़मीं!
तुझपे है हमको यक़ीं
हम तेरी मिट्टी से हैं
तू है हमारी ज़मीं।
तुझको जो गौरवान्वित करे
हर उस कर्म पर चलें
तेरी प्रेरणा से अपना जीवन भरें।
ज्ञान बने हमारी शक्ति,
सेवा बने पहचान,
प्रेम और सदभाव से
महके अपना हिंदुस्तान।
जाति, धर्म के भेद मिटाकर
हाथों में हाथ धरें,
एकता की डोर से हम
नव भारत का निर्माण करें।
मेहनत को ही पूजा मानें
कर्म बने अभियान
विश्वगुरु बनने का जग में
फिर से हो सम्मान।

ऐ मेरी सरज़मीं!
तुझपे है हमको यक़ीं
हम तेरी मिट्टी से हैं
तू है हमारी ज़मीं।
जब भी मातृभूमि पुकारे
सबसे आगे आएं,
तन, मन, धन और अपना
सर्वस्व तुझ पर लुटाएं।
न्याय, करुणा और मानवता का संदेश फैलाएं,
हर बच्चे के मन में भारत का गौरव जगाएं।
तेरी आन, तेरी शान रहे
युग-युग तक अमर
जय-जय भारत, जय-जय भारत, गूंजे घर-घर बस यही एक स्वर।
वंदे मातरम् ! वंदे मातरम्!
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
-ज्योति वर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर