मनस सरोवर
मनस सरोवर की हंसा
कोयल सी हूक रही l
सुर बेसुर अधम कीच में
सत मोती ढूँढ रही l
दस ताले खोल किवाड़ी
कितने पिंजरे छूटे l
छ्द्म भंवर में डूब डूब
सपने अनगिन टूटे l
भाव कुभाव हिंडोले में
रस गणिका झूल रही l
आँख बंद ले हाथ छड़ी
सिर थानेदार खड़ा है l
मैं पन का बकरा मूरख
खुद बलि के लिए अड़ा है l
भर भर हाथ उलीचा जल
अब नैया डूब रही l
मधुश्री के.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X