गिर रही हूं
सूखे पत्तों की तरह
हवा आती है
उड़ाकर ले जाती है
और मै उड़ जाती हूं
हवा के साथ
बिखर जाते हैं
मेरे हिस्से
दूर कहीं
किसी नई जगह
बट जाती हूं
कहीं हिस्सों में
कहीं यादों में
कहीं खामोशियों में
रुकना चाहती हूं
खुद को समेटना चाहती हूं
मगर
धीरे-धीरे मिट रहा है
मेरा सारा वजूद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X