मैंने उसे लिखा है
अपने दिल पर,
अपने एहसासों की स्याही से,
धड़कती उन साँसों पर।
जो उसके नाम से चलती हैं,
और उसके मिलने पर
आँखों से गुजरती हैं,
दो बूँद खुशी के बनकर।
और पिघल जाता है दिल
उसके मिलने पर,
और मन बह जाता है
नदी की तरह किसी समंदर में।
और मिल जाती हूँ उसमें,
एक खूबसूरत एहसास बनकर...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X