कविता: स्वाधीन
जहाँ त्रुटियाँ मेरी
मोलभाव से परे,
सुधरने का अवसर मिले,
तो मानूँ मैं हूँ स्वाधीन ।
निरंकुश मेरी खुशियों पर,
न ठेस देने वालों की,
संख्या हो अधिक
तो मानूँ मैं हूँ स्वाधीन ।
मेरी खामियों को अपनाकर,
कहे यहाँ बिन खामियों के
नहीं शत प्रतिशत कोई भी इंसान,
तो मानूँ मैं हूँ स्वाधीन।
-जयालक्ष्मी अजितन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X