आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरा नाम ही सार है

                
                                                         
                            "तेरा नाम ही सार है"
                                                                 
                            

तुमने जीवन दिया, अन्न और जल दिया,
वायु, अग्नि, औषधि, वनस्पति का हल दिया॥
धन दिया, वैभव दिया, सुख-संपत्ति अपार,
इन सब से ऊपर तुमने दिया चेतन का सार॥

चेत दिया, चेतना दी, ज्ञान का आधार,
क्या कहूँ शुक्रिया प्रभु, तुम ही हो सबका सार॥
और नहीं कुछ माँगू, बस इतनी अर्जी है,
खाली झोली भर दो, यही एक फर्जी है॥

सृष्टि का अमूल्य वैभव, नाम का सुमिरन दे दो,
अंतर्मन के कोने में, नाम का दीपक जला दो॥
ऐसा दीप जले जो, कभी न बुझने पाए,
जिसके आलोक से, तिमिर सभी मिट जाए॥

रोम-रोम तेजोमय हो, ज्योति में समा जाए,
हर श्वास में, हर धड़कन में, बस तू ही रमा जाए॥
नाम तेरा ही आधार है, नाम ही विस्तार है,
नाम तेरा ही प्रभु, इस जीवन का सार है॥
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर