आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चुनाव हमारे हाथ में है, हम किस गुण को बड़ा करें

                
                                                         
                            "सबमें एक ही चेतना"
                                                                 
                            

मैंने जीवन में एक ही सपना पाला है, हर प्राणी को अपने जैसा देखूँ,
मित्र हो या विरोधी, सबमें उसी एक चेतना का अंश देखूँ।।

जब स्रोत एक है, तो धाराएँ अलग कैसे हो सकती हैं,
सब उसी विराट का हिस्सा हैं, ये बात समझ में आ सकती है।।

सृष्टि त्रिगुणात्मक है, तीन धाराओं पर ही चलती है,
सकारात्मक, नकारात्मक, उदासीन, यही प्रकृति की गाथा कहती है।।

विज्ञान इसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन कहता है,
अध्यात्म इसे ईश्वर, प्रकृति और जीव कहता है।।

पुराण इसे देव, दानव और मानव कहता है,
लोकभाषा में यही सुर, असुर और नर कहलाता है।।

नाम बदल जाते हैं, पर सिद्धांत वही रहता है,
इन्हीं तीनों के खिंचाव से, सृष्टि का संतुलन बनता है।।

यही तीनों गुण मनुष्य के भीतर भी बसते हैं,
देवता भी, दानव भी, और मानव भी उसी में रहते हैं।।

जब सतोगुण जागता है, तो मनुष्य करुणा बन जाता है,
भूखे को रोटी देता है, अंधेरे में दीप बन जाता है।।

जब रजोगुण प्रबल होता है, तो क्रोध, ईर्ष्या में बह जाता है,
स्वार्थ के आवेश में आकर, वही असुर बन जाता है।।

जब तमोगुण हावी होता है, तो मनुष्य उदासीन हो जाता है,
अन्याय देखकर भी, मुँह फेरकर निकल जाता है।।

प्रारब्ध ही तय करता है, आज कौन सा गुण जागेगा,
पर भविष्य का गुण तो, आज का कर्म ही तय करेगा।।

आज प्रेम बोओगे, तो कल अपनापन पाओगे,
आज द्वेष बोओगे, तो कल अकेलापन पाओगे।।

इसलिए मैं विरोध से घबराता नहीं, उसे परीक्षा मानता हूँ,
सतोगुण को सींचकर, क्षमा, सेवा, सत्य को जानता हूँ।।

बीज हमारे हाथ में है, खेत हमारे हाथ में है,
फसल कैसी होगी, यह हम आज ही तय करते हैं।।

सृष्टि त्रिगुणात्मक है, मनुष्य त्रिगुणात्मक है, जीवन भी,
चुनाव हमारे हाथ में है, हम किस गुण को बड़ा करें।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
45 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर