आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

योग और प्राणायाम से जो प्राण को साधे,

                
                                                         
                            "प्राण ही ब्रह्म है"
                                                                 
                            

कितना अबोध था बचपन, यही जाना,
श्वास ही प्राण है, यही पहचाना।
बड़ा हुआ तो खुला ज्ञान का द्वार,
प्राण ही रथ की दिव्य ऊर्जा अपार।।

वेद कहे - प्राणाय नमः,
उपनिषद कहे - प्राणो वै ब्रह्म।
तब समझा, हे प्राणस्वरूप परब्रह्मन्,
भीतर बैठे आप ही हो, यही जीवन, यही श्वासन्।।

जब तक आप भीतर, तब तक जीवन है,
आप निकले तो बस माटी का तन है।
स्थूल में श्वास, रक्त और अन्न पचाते,
सूक्ष्म में विचार, संकल्प, चेतना जगाते।।

पाँच प्राण बनकर यंत्र चलाते,
पाँच उप-प्राण संग तन-मन सजाते।
प्राण, अपान, समान, उदान, व्यान,
नाग, कूर्म, कृकल, देवदत्त, धनञ्जय महान।।

हे प्राणपति! अब कृपा कीजिए,
मेरे समस्त प्राणों को शुद्ध कीजिए।

प्राण को बल दो, श्वास-श्वास ओ३म् जपे,
अपान शुद्ध हो, दोष-विकार सब तपे।
समान सम हो, सुख-दुःख में सम रहूँ,
उदान ऊर्ध्व हो, वाणी सत्य ही कहूँ।
व्यान व्यापक हो, कण-कण में ओज भरे,
उप-प्राण सभी वेद-मार्ग पर चले।।

योग और प्राणायाम से जो प्राण को साधे,
तन निरोग, मन निर्मल, बुद्धि बाधे।
क्योंकि सत्य यही, यही तर्क सार है -

प्राण सधा तो मन सधा,
मन सधा तो इन्द्रियाँ शांत हुईं।
शांत इन्द्रियाँ, धारणा आई,
धारणा से ध्यान, समाधि पाई।
ध्यान लगा तो ब्रह्म से साक्षात्कार हुआ,
जीव धन्य हुआ, जीवन साकार हुआ।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
46 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर