आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैंने छुआ है

                
                                                         
                            कल किसने देखा? आज मैंने सम्मान छुआ है।
                                                                 
                            
भूत-भविष्य छोड़ो, मैंने वर्तमान छुआ है।

मेहनत की भट्टी में तपा जब बाप।
तब मैंने सपनों का अरमान छुआ है।

उछाला बाप ने जब गोद से मुझे हवा में।
वापस गोद में आने तक आसमांन छुआ है।

भगवान दिखता कैसा है? देख नहीं पाया।
रोज छूकर माँ-बाप को, भगवान छुआ है।

लिखी पसीने की हर बूंद ने तकदीर।
मैंने हौसले से जीत का मैदान छुआ है।
... जगदीश चंद्र कापड़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर