यू तौहीन ना किया करो हमारी
आपसे तो कुछ अलग का इरादा था
पर भूल गये थे हम
आपको भी तो ज़माने के राहगीरों ने संवारा था
सोचा था चाँद पा गए हम
जमीन पर आसमान हमारे लिए सारा था
पर भूल गए थे हम
ये चांद तो किसी ओर का भी सहारा था
नहीं रोक सकते हम उसे
उसके लिए आसमान ही
बस एक नजारा था
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X