समय तू भी पीछे छोड़ गया उस जगह को
जहाँ पर हम कभी रहा करते थे
क्या जगह थी वो
जहाँ की शाम में गुलशन जैसी बाहर थी
जहाँ सुबह का सूरज नई उम्मीद लाता था
पर तुझसे क्या कहे तू तो समय है जो रुक नहीं सकता
तुझे तो जाना ही था
हमें यू रुलाना ही था
छोड़ आये हम भी तेरी तरह
वो जगह
क्योंकि हमें भी तो
तेरे संग आना ही था
कभी कभी याद आता है
तेरा वो रूप समय
जब तू भी हमारे साथ
मुस्कुराता था
फिर याद आया तू तो समय है
तुझे तो यू बदलना ही था
काश रोक सकते तुझे
तेरा रुख मोड़ सकते
उस समय में जहां
फिर से कहते
क्या समय है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X