रतनेश देता है बधाई पंच परवों की, जिंन्हें सनातनी भक्ति भाव से मनाता है।
तेरस की तिथि धनवंतरि का जनम है, फिर देव दीपावली दिवस सुहाता है।
अमावस प्रभु राम अवध में आए जब, पूरा जग दीपों के प्रकाश में नहाता है।
फिर गोबरधन पूजा भाई दूज भी मना के, उर का आनंद भी बहुत बढ़ जाता है।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X