बरस बरस सारे मेघ खाली हो गए हैं, पर सारे ब्रजवासी आनंद मगन हैं।
ब्रजवासियों का मेघ कुछ न बिगाड़ पाए, हाथ जोड़ गए जहाँ सारे देवगन हैं।
डाँट कर बोले इंद्र तुम सभी हो बेकार, हम ही चलेंगे जहाँ ब्रजवासी जन हैं।
गए ब्रज गाँव देख आँखें फटी रह गई, प्रभु माया देख कर रहे वो नमन हैं।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X