डारविन ने बताया हम कभी बंदर थे, लक्षण हैं आज भी मानो हमारी बात को।
कोई बुद्धिमान है तो कोई मूर्ख देख लीजै, काम सारे वैसे ही हैं दिन हो या रात को।
भरते कुलाँचे कहीं तो कहीं दिखाते दाँत, भूल नहीं पाए अब तक निज जात को।
कोई बड़ा वाला है तो कोई यहाँ छोटा वाला, कोई डाल डाल चूमे कोई पात पात को।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X