कहां से कहां आ गए हम
सितारे थे आसमां के ज़मीन पर आ गए हम
चमक मिट गई धूल मे पैरो तले दब गए हम
शिकायत क्या करें किसी से
अपने ही फैसलो से हार गए हम
वक़्त ने ऐसा मोड दिया
आइने में भी अजनबी नज़र आए हम
एक उम्मीद बाकी है दिल में
शायद फिर किसी सुबह मुस्करा जाए हम
-रियो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X