रोको ना
रफ्तार चुनौती
दे देंगे ।
कँटीली बाड़ों के
उस पार बंदूकें
बो देंगे।
राफेल की
हाहाकार
जेट उड़ेंगे
और सुखोई
रावल पिंडी तक
हम धो देंगे
रोको ना रफ्तार
चुनौती दे देंगे ।
बार-बार ना दे
तुम धमकी
कान खोल के
सुन ले सनकी
बजेगी सीटी
सजेगी वर्दी
मां का इतना
प्यार
रोको ना रफ्तार
चुनौती दे देंगे ।
नचा रहा है
तुम को ड्रैगन
तू ठहरा थाली
का बैंगन
अटल यात्रा का
तू भंजक
शातिर है गद्दार
रोको ना रफ्तार
चुनौती दे देंगे।
जल में
थल में
और व्योम में
आज हमारी है
अभियान
खड़े पहरूए
चप्पे-चप्पे
लेते अब संज्ञान
नील गगन में
होड़ा होड़ी
उड़ते रहे विमान
फौलादी सेना ने
तेरा चूर किया
अभिमान
सियाचीन से
आगे बढ़कर
खून गरम है
सोच समझकर
होगा सीमा
का विस्तार
रोको ना
रफ्तार
चुनौती दे देंगे।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X