आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चेहरे बदलते रहे, मगर किरदार नहीं बदला

                
                                                         
                            चेहरे बदलते रहे, मगर किरदार नहीं बदला,
                                                                 
                            
सदियाँ गुज़र गईं, मगर दरबार नहीं बदला।
हर बार नई उम्मीद के ख़्वाब दिखाए गए,
जनता का मगर आज भी संसार नहीं बदला।
लुटने के लिए हर बार नया नाम दे दिया,
हाकिम तो बदल गए, व्यापार नहीं बदला।
नारों में इंक़लाब था, भाषण में आग थी,
कुर्सी मिली मगर सोच का मेयार नहीं बदला।
मज़हब की आड़ में सियासत चमक उठी,
इंसानियत के नाम का बाज़ार नहीं बदला।
मेहनत का पसीना मिट्टी में मिलता रहा,
मज़दूर के हाथ का अधिकार नहीं बदला।
सच बोलने वालों को सज़ा मिलती रही,
मक्कारों की दिल-जुई का समाचार नहीं बदला।
चेहरों पे मुख़्तलिफ़ थे मुखौटों के रंग-रूप,
अंदर छिपा चेहरा वो दागदार नहीं बदला।
जनता ने जब भी चाहा, तक़दीर बदलने को,
सत्ता का अपने आप से व्यवहार नहीं बदला।
इतिहास चीख़ता रहा, सबक़ कोई ले न सका,
इंसान की फ़ितरत का आधार नहीं बदला।
हर दौर में लिबास नया ओढ़कर आए,
ज़ुल्मों का मगर पुराना हथियार नहीं बदला।
'गोसि' ये सियासत है, ज़रा सोचकर मिलना,
चेहरा तो बदल गया, गुनहगार नहीं बदला।
- गोविन्द सिंह बिष्ट 'गोसि'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर