रक्त बीज का रूप है रावण,
भेष बदल छलने आता रावण ।
हर नर के भीतर हैं रावण,
नारी का सम्मान नहीं ,
रावण अभी मरा नहीं ।।
वो रावण ज्ञानी था ,
बस थोड़ा अभिमानी था ।
सीता को था छुआ नहीं,
रावण अभी मरा नहीं ।।
एक सूपनखा का सम्मान
किया सीता का अपमान ।
आज ऐसा कोई भाई नहीं ,
रावण अभी मरा नहीं ।।
एक भक्त हनुमत सा था ,
जलाया सोने की लंका को था ।
सीता की खातिर रावण को मारा था,
ऐसा कोई राम नहीं ,रावण अभी मरा नहीं ।।
आज मानव बना व्यभिचारी है ,
माँ बहन बेटी बेचारी है |
मद में रहता मगरूर है ,
पर नारी का सम्मान नहीं,
रावण अभी मरा नहीं ।।
-वार्ष्णेय “सूर्यांजलि “
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X