सत्संग और भण्डारा ही है वैष्णव का सहारा ।
भजन-कीर्तन और प्रवचन है उसका संसारा ।।
भक्ति से होती मुक्ति बतायी जाती है सच्ची युक्ति ।
साधु-संत और महात्मा ज्ञानी करते हैं पक्की सुक्ति ।।
रामानन्द और कबीरहा में वैष्णव रहते हैं बंट-बंटकर ।
संत रापपाल के अनुयाई तो सबसे रहते हैं हट-कटकर ।।
जो भी हैं जैसे भी हैं भटके नहीं, कभी मूल उद्देश्य से ।
'गिरिजा' करे विनय; करें वही जो मिला गुरु उपदेश से ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X