आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गौरैया आस्तिक है

                
                                                         
                            मेरे घर के थोड़ा आगे, एक मंदिर पड़ता है,
                                                                 
                            
उस मंदिर के आंगन में, एक पीपल का पेड़ अड़ता है।
मेरी खिड़की से उस पेड़ का कुछ अंग दिखता है,
जिसपे मेरी दोस्त गौरैया का घर बसता है।

मंदिर के शिखर पर, एक लंबा सा स्पीकर लटकता है,
जिससे हर सुबह शाम, आस्था का भजन निकलता है।
आस्था का भजन गौरैया के स्वर से जब मिलता है,
तब मेरा मन थोड़ा और अतिनंदित हो उठता है।

कुछ रोज़ पहले, मोहल्ले में नई बसावट आती है,
जो मंदिर के स्पीकर को थोड़ा तेज़ बताती है।
अब जब गौरैया मेरी खिड़की तक आती है,
तो वे स्पीकर के भजन को कहीं पीछे छोड़ आती है।

फिर कुछ रोज़ बाद, मंदिर के बाजू में एक नया घर निकल आता है,
जो पीपल की टहनियों को ‘अपने’ घर का दुश्मन पाता है।
कल दोपहर मेरी दोस्त गौरैया का घर उजड़ जाता है,
क्योंकि पीपल का कुछ अंग ज़मीन से मिल जाता है।

आज सुबह, जब उजियारा मेरी खिड़की तक आता है,
तो वो खुद को कुछ गुमसुम सा पाता है।
न आती है किसी भजन की आवाज़,
न आती है मेरी दोस्त गौरैया मेरे पास।

भजन को ढूंढते जो वे उड़ जाती है,
फिर मंदिर के आंगन में कभी लौट के न आती है।
सब असंवेदनशील और परंपरावादी लोग वे मेरे पास ही छोड़ जाती है,
देखो, मेरी दोस्त गौरैया आज हम सबसे आज़ाद हो जाती है।
- गीतांजलि
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर