कोई जो पूछे मुझसे, तुम हो कहाँ?
मैं कहूंगी तुम ही तुम तो हो हर जगह।
मैं देखती हूं तुम्हें सुबह की लाली में।
मैं देखती हूं तुम्हें चारों तरफ बिखरी इस हरियाली में।
मैं देखती हूं तुम्हें बरखा में छाई आसमान की काली घटाओ में।
मैं देखती हूं तुम्हें तपती धूप में सुहानी लगने वाली पेड़ की छांव में।
मैं सुनती हूं तुम्हें पंछियों के राग में,
मैं सुनती हूं तुम्हें प्रकृति के हर साज में।
मैं सुनती हूं तुम्हें नदी-झरनों की कल-कल में।
मैं सुनती हूं तुम्हें बारिश की छम-छम में।
मैं सुनती हूं तुम्हें अपनी चूड़ियां की खन-खन में।
मैं सुनती हूं तुम्हें अपनी पायल की छन-छन में।
मैं महसूस करती हूं तुम्हें हर आती-जाती सांस में।,
एक बस तू ही तू होता हैं मेरे हर एहसास में
कोई जो पूछे मुझसे, तुम हो कहाँ?
मैं कहूंगी तुम ही तुम तो हो हर जगह।
-गीता...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X