आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"मैं से 'हम' तक

                
                                                         
                            भीड़ में खाली जगह भले ही कम पड़ जाए,
                                                                 
                            
हक़ जहाँ माँगे, वहाँ बस कुर्सियाँ कम पड़ जाएँ।
माइक वाले ख़ामोश हों या ना हटने को राज़ी हों,
हम ख़ुद ही पीछे हटेंगे, जब नीयतें कम पड़ जाएँ।
यह पीछे हटना साबित न करे कि हम नादान हैं,
या ज़माने की नज़र में बस कोई उफ़नता तूफ़ान हैं।
हम सब अपनी ही जगह पर अडिग रहकर दिखाएँगे,
इतिहास के हर पन्ने पर जो दर्ज है, बदलेंगे वो पहचान!
मानस-पटल पर नाम अपना हम उकेरेंगे ज़रूर,
इस कठिन यात्रा में अपना पथ उकेरेंगे ज़रूर।
कलम भले हर हाथ में मौजूद हो इस जग के,
हम साझी सच्चाई का नया इतिहास लिखेंगे ज़रूर।
था धनुष अर्जुन के पास और व्यथा कुंती के पास,
कथा सबकी अपनी थी, अपना-अपना अहसास।
पर ग्रंथ जो रचा गया, वो सिर्फ़ एक ही बना,
अब हम सब मिलकर लिखेंगे हर एक का इतिहास!
इस अनोखे युद्ध के वक्ता भी हम, पात्र भी हम,
मंच के दर्शक भी हम, और श्रोता भी हम।
जब उठेगा पर्दा और खाली बचेगा यह समाँ,
सर झुकाकर मंच पर, जब अलविदा कहेंगे हम...
तो 'मैं-मैं' का राग अपने मुख से न गाएँगे कभी,
शेर की खाल ओढ़कर छलावा न दिखाएँगे कभी।
जब भी दहाड़ेंगे, हम झुंड में ही दहाड़ेंगे,
अकेले 'मैं' का परचम अब न फहराएँगे कभी!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर