जीवन है, समय है,
घर है, परिवार है,
रिश्ते हैं, नाते हैं,
समझ है, यादें हैं,
घटनाएँ हैं, क़िस्से हैं, कहानियाँ हैं-
पर फिर भी न जाने,
आज मैं इतना गुम क्यों हो गय गया हूँ।
लगता है शायद समय के साथ
मैं और भी संवेदनशील,
समझदार,
या फिर क्षमाशील हो गया हूँ।
शायद इसलिए,
आज मैं इतना गुम हो गया हूँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X