सावन शिवमय हो गया शिव सारा संसार
चले कांवरिया धाम को हो पानी की बौछार.
बम बम बोले जा रहे कांधे कांवड़ लाद
पैरों में छाले पड़े सब करते शिव को याद.
मंदिर मन्दिर भीड़ है जय भोले की तान
बच्चे बूढ़े गा रहे सब पंक्तिबद्ध हो गान.
सावन मास में हो रहे अपने कुछ त्यौहार
राखी गुड़िया संग बढ़े भाई बहिन का प्यार .
शिव शंकर की गूंज है शिव मंदिर हैं शान
मृत्युंजय के जाप से बचती सब की जान.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X